शिव कचहरी,प्रयागराज
यहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु महादेव के दर्शन और उनकी पूजा अर्चना के लिए शिव मंदिरों में आते हैं। यहां भोले बाबा का जलाभिषेक किया जाता है। उन्हें फूल और बेलपत्र चढ़ाए जाते हैं। भोले बाबा से अपने व परिवार की सुख समृद्धि के साथ ही देश दुनिया में शांति कायम रहने की भी कामना की जाती है। यहाँ सभी भक्त अपनी गलतियों के लिए भोले बाबा से माफी मांगते हैं।